10 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, थाना प्रभारी ने खुद रक्तदान कर बचाई मासूम की जान

Edited By Ramanjot, Updated: 16 Jul, 2026 06:22 PM

10 year old girl r ped sho saves innocent child s life by donating blood

अस्पताल में तत्काल आवश्यक रक्त उपलब्ध नहीं होने पर तरैया थाना के प्रभारी धीरज कुमार ने मानवता का परिचय देते हुए स्वयं रक्तदान किया, जिससे बच्ची का उपचार शुरू हो सका और उसकी जान बचाई जा सकी।

Bihar News: बिहार में सारण जिले के तरैया थाना क्षेत्र में 10 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि घटना के बाद परिजन और पुलिस बच्ची को जांच एवं उपचार के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने जांच के दौरान बताया कि अधिक रक्तस्राव होने के कारण बच्ची को तत्काल रक्त की जरूरत है। 

सूत्रों ने बताया कि अस्पताल में तत्काल आवश्यक रक्त उपलब्ध नहीं होने पर तरैया थाना के प्रभारी धीरज कुमार ने मानवता का परिचय देते हुए स्वयं रक्तदान किया, जिससे बच्ची का उपचार शुरू हो सका और उसकी जान बचाई जा सकी। इस बीच पुलिस ने मामले में पॉक्सो अधिनियम तथा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!