सावन में रील बनाएं और पाएं 3 लाख रुपए, कंटेंट क्रिएटर्स को सरकार दे रही सुनहरा मौका

Edited By Ramanjot, Updated: 10 Aug, 2026 10:42 AM

create reels during sawan and win 3 lakh

​​​​​​​इस बार पर्यटन विभाग की ओर से श्रावणी मेला और भगवान शिव की आराधना पर बेहतर वीडियो कंटेंट तैयार करने वाले क्रिएटर्स को पुरस्कार दिए जाने की घोषणा से उनमें खासा उत्साह है।

Bihar News: सावन महीने में बिहार सरकार महादेव भक्तों को और सोशल मीडिया पर रील बनाने वालों को सुनहरा अवसर प्रदान कर रही है। प्रदेश में हर साल भव्य तरीके से होने वाले श्रावणी मेला को देश-दुनिया तक पहुंचाने पर पर्यटन विभाग की ओर से तीन लाख तक जीतने का मौका दिया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सोशल मीडिया पर रील बनाने एवं यूट्यूब पर वीडियो बनाने वाले प्रतिभागियों को बिहार में हो रहे सावन मेले व भगवान शिव की पूजा पर एक कंटेंट तैयार करना होगा, जिससे बिहार की समृद्ध परंपरा को देश व दुनिया को जानने का मौका मिल सके। 

पर्यटन विभाग द्वारा इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कई युवा सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स भी काफी इच्छुक हैं। बातचीत के दौरान सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स ने बताया कि वे हर वर्ष सावन के महीने में बिहार के प्रमुख शिवालयों और श्रावणी मेले की गतिविधियों को अपने कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों तक पहुंचाते हैं। मुजफ्फरपुर स्थित गरीबनाथ मंदिर, भागलपुर के सुल्तानगंज और सोनपुर के हरिहरनाथ मंदिर में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़, कांवरियों की यात्रा और भक्ति के माहौल से जुड़े वीडियो वे नियमित रूप से तैयार करते हैं। 

इस बार पर्यटन विभाग की ओर से श्रावणी मेला और भगवान शिव की आराधना पर बेहतर वीडियो कंटेंट तैयार करने वाले क्रिएटर्स को पुरस्कार दिए जाने की घोषणा से उनमें खासा उत्साह है। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले वीडियो क्रिएटर को तीन लाख रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। इसमें भाग लेने के लिए प्रतिभागी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कम से कम 25 हजार फॉलोअर्स होना अनिवार्य है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!