बाइक सवार 2 भाइयों की भीषण सड़क हादसे में मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Edited By Ramanjot, Updated: 18 Aug, 2026 10:15 AM

two brothers riding a bike died in a horrific road accident

सूत्रों ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

सुपौल: बिहार में सुपौल जिले के सदर थाना क्षेत्र में सोमवार को सड़क दुर्घटना में दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि वीणा पंचायत के धरनीपट्टी टोला निवासी कुंदन कुमार (20) और अखिलेश कुमार (24) मोटरसाइकिल से किसी काम से सुपौल जा रहे थे। इस दौरान लौढ़ पंचायत के सरही मलिकाना टोला के समीप एक अज्ञात चारपहिया वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। 

इस दुर्घटना में अखिलेश कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल कुंदन कुमार की मौत सदर अस्पताल ले जाने के दौरान हो गई। सूत्रों ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!