छात्रों पर AK-47 से फायरिंग का आरोप, लालू यादव ने 19 अगस्त को लोकभवन मार्च का किया आह्वान

Edited By Ramanjot, Updated: 18 Aug, 2026 02:21 PM

lalu yadav has called for a march to lok bhawan on august 19

लालू प्रसाद ने मंगलवार को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''पेपर लीक, बदहाल शिक्षा व्यवस्था, पक्षपातपूर्ण भर्ती प्रक्रिया और बेरोजगारी से सभी छात्र और युवा परेशान हैं।

पटना: बिहार में प्रदर्शन कर रहे छात्रों की मांगों को सुनने के बजाय सरकार पर उनके खिलाफ एके-47 का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख लालू प्रसाद ने मंगलवार को सभी पक्षों से 19 अगस्त को पटना में लोकभवन मार्च के लिए एकजुट होने की अपील की। उन्होंने इसे राज्य सरकार के ''तानाशाही रवैये'' के खिलाफ मार्च बताया। 

लालू प्रसाद ने मंगलवार को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''पेपर लीक, बदहाल शिक्षा व्यवस्था, पक्षपातपूर्ण भर्ती प्रक्रिया और बेरोजगारी से सभी छात्र और युवा परेशान हैं। उनकी लोकतांत्रिक मांगों को सुनने के बजाय भ्रष्टाचार और शोषण की व्यवस्था पर बनी अहंकारी सरकार एके-47 से गोलियां चलाकर जवाब देती है। यह अन्याय है। इस तानाशाही और राज्य सरकार के तानाशाही रवैये के खिलाफ 19 अगस्त को पटना में सभी लोग एकजुट हों।'' महागठबंधन के सहयोगी दल, पिछले महीने सीवान में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा कथित तौर पर एके-47 का इस्तेमाल किए जाने के विरोध में 19 अगस्त को पटना में लोकभवन तक मार्च निकालेंगे। 

राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने हाल में पटना में संवाददाताओं से कहा था कि महागठबंधन के नेता सीवान की घटना को लेकर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपेंगे। उन्होंने आरोप लगाया था कि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ एके-47 का इस्तेमाल किया गया और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा था कि केवल एक कांस्टेबल को निलंबित करना पर्याप्त नहीं है और प्रदर्शन कर रहे छात्रों के खिलाफ हथियार के इस्तेमाल का आदेश देने वाले वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!