Edited By Ramanjot, Updated: 05 Aug, 2026 11:03 AM

गिरफ्तार तस्करों की पहचान वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र निवासी गणेश कुमार, राकेश कुमार राय तथा पूनम देवी के रूप में की गई है।
समस्तीपुर: बिहार में समस्तीपुर जिले के शाहपुर पटोरी थाना क्षेत्र से पुलिस ने मंगलवार को करीब 13 लाख रूपए मूल्य की हेरोइन के साथ अंतरजिला तस्कर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि बिहार नारकोटिक्स सेल द्वारा दी गई सूचना के आधार पर पुलिस ने जिले के पटोरी थाना क्षेत्र के लगुनिया रेलवे स्टेशन के समीप निर्माणाधीन फोरलेन पुल के पास छापेमारी की गई, जहां से महिला समेत तीन तस्कर को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान पांच प्लास्टिक के साबुनदानों में छिपाकर रखी गई 190 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।
यह भी पढ़ें- कुदरत का कहर: आकाशीय बिजली गिरने से 14 लोगों की मौत, मां के शव से लिपटकर बिलखते रहे तीन मासूम
गिरफ्तार तस्करों की पहचान वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र निवासी गणेश कुमार, राकेश कुमार राय तथा पूनम देवी के रूप में की गई है। सूत्रों ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में पूर्वोत्तर राज्यों, विशेषकर असम और त्रिपुरा से मादक पदार्थ लाकर समस्तीपुर एवं वैशाली जिले में तस्करी किए जाने से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। मामले में आगे की जांच जारी है और गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।