कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यपाल का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस; सियासी गलियारे में शोक की लहर

Edited By Ramanjot, Updated: 04 Aug, 2026 12:55 PM

senior congress leader d y patil passes away

पद्म श्री से सम्मानित पाटिल ने त्रिपुरा और बिहार के राज्यपाल के रूप में सेवाएं दी थीं तथा उनके पास पश्चिम बंगाल के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी था।

D.Y. Patil passes away: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं बिहार तथा त्रिपुरा के पूर्व राज्यपाल डी.वाई. पाटिल का लंबी बीमारी के बाद मंगलवार को महाराष्ट्र के कोल्हापुर स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। वह 92 वर्ष के थे। उनके निधन से सियासी गलियारे में शोक की लहर दौड़ गई है। 

राज्य में कई शिक्षण संस्थानों की स्थापना करा चुके वरिष्ठ नेता के परिवार में उनके बेटे सतेज पाटिल, संजय पाटिल और अजिंक्य पाटिल हैं। सतेज पाटिल, पूर्व मंत्री व कांग्रेस नेता हैं। कोल्हापुर निवासी पाटिल शिक्षा क्षेत्र पर अपना ध्यान केंद्रित करने से पहले 1967 से 1978 तक विधायक रहे। 

पाटिल ने 'डी वाई पाटिल विश्वविद्यालय' की स्थापना की जो चिकित्सा, इंजीनियरिंग और कई अन्य विषयों में पाठ्यक्रम संचालित करता है। पद्म श्री से सम्मानित पाटिल ने त्रिपुरा और बिहार के राज्यपाल के रूप में सेवाएं दी थीं तथा उनके पास पश्चिम बंगाल के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी था। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!