बिहार में 24 घंटे में मिले 1034 नए कोरोना संक्रमित, 3308 मरीज हुए स्वस्थ

Edited By Ramanjot, Updated: 28 Jan, 2022 09:16 AM

1034 new corona infected found in bihar in 24 hours

स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को बताया कि पिछले चौबीस घंटे में 82 हजार 108 सैंपल की जांच की गई, जिसमें से 1034 पॉजिटिव की पहचान की गई है। वहीं, संक्रमितों से तीन गुना अधिक 3308 व्यक्ति स्वस्थ हुए हैं जबकि एक पॉजिटिव की मौत हुई है। प्रदेश में संक्रमितों...

पटनाः बिहार में कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेजी से कम हो रही है वहीं पिछले चौबीस घंटे में मिले 1034 संक्रमितों के मुकाबले तीन गुना अधिक 3308 पॉजिटिव स्वस्थ हुए हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को बताया कि पिछले चौबीस घंटे में 82 हजार 108 सैंपल की जांच की गई, जिसमें से 1034 पॉजिटिव की पहचान की गई है। वहीं, संक्रमितों से तीन गुना अधिक 3308 व्यक्ति स्वस्थ हुए हैं जबकि एक पॉजिटिव की मौत हुई है। प्रदेश में संक्रमितों के स्वस्थ होने की दर कल के 96.97 के मुकाबले बढ़कर 97.25 प्रतिशत हो गई है। बिहार में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या भी कम होकर 10321 रह गई है जबकि कल यह संख्या 14770 थी।

विभाग ने बताया कि पिछले चौबीस घंटे में पटना जिले में 134, समस्तीपुर में 109, सहरसा में 74, भोजपुर में 72, पूर्णिया में 53, रोहतास में 45, सारण में 41, गोपालगंज और मधुबनी में 40-40, गया में 32, मुंगेर में 28, पूर्वी चंपारण और पश्चिम चंपारण में 27-27, दरभंगा में 26, भागलपुर और मुजफ्फरपुर में 25-25, अररिया में 24, सीतामढ़ी में 23, बांका में 22, मधेपुरा में 19 और जमुई में कोरोना संक्रमण 17 नये मामले सामने आए हैं।

इसी तरह बक्सर में 13, शिवहर में 12, बेगूसराय और किशनगंज में 11-11, सुपौल में 10, लखीसराय में नौ, अरवल और वैशाली में आठ-आठ, औरंगाबाद और नवादा में सात-सात, कटिहार, नालंदा, सीवान और खगड़िया में छह-छह तथा जहानाबाद और शेखपुरा में एक-एक व्यक्ति पॉजिटिव हुए हैं। बिहार से बाहर के नौ लोग भी संक्रमण का शिकार हुए हैं।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!