बिहार का अंतरराष्ट्रीय संपर्क बढ़ा: गया से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान शुरू, सम्राट चौधरी ने दिखाई हरी झंडी

Edited By Ramanjot, Updated: 26 Oct, 2026 03:36 PM

direct flight from gaya to bangkok launched

चौधरी ने कहा कि बिहार को अंतरराष्ट्रीय हवाई मार्गों से जोड़ना विकास की द्दष्टि से महत्वपूर्ण है। बेहतर हवाई संपर्क से राज्य के कारोबारियों, उद्यमियों और निवेशकों को अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंच बनाने में सुविधा होगी।

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार कहा कि गया से थाईलैंड की सीधी हवाई कनेक्टिविटी शुरू होने से बिहार का अंतरराष्ट्रीय संपर्क मजबूत होगा। इससे राज्य को वैश्विक बाजार से जोड़ने, पर्यटन को बढ़ावा देने तथा व्यापार और निवेश की संभावनाओं को विस्तार देने में मदद मिलेगी। 

PunjabKesari

सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में विमानन क्षेत्र का विकास राज्य की आर्थिक प्रगति, रोजगार सृजन और अंतरराष्ट्रीय पहचान को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण है और यह पहल उसी की एक कड़ी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज पटना स्थित संकल्प में आयोजित कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से गया से बैंकॉक के लिए इंडिगो एयरलाइंस की नॉन-स्टॉप उड़ान को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस दौरान इंडिगो इंडिगो एयरलाइंस के प्रतिनिधि ने सांकेतिक तौर पर उड़ान का पहला बोर्डिंग पास मुख्यमंत्री को सौंपा। 

PunjabKesari

चौधरी ने कहा कि बिहार को अंतरराष्ट्रीय हवाई मार्गों से जोड़ना विकास की द्दष्टि से महत्वपूर्ण है। बेहतर हवाई संपर्क से राज्य के कारोबारियों, उद्यमियों और निवेशकों को अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंच बनाने में सुविधा होगी। इससे बिहार में निवेश की संभावनाओं को भी बल मिल सकता है। सरकार का प्रयास है कि राज्य में विमानन सुविधाओं का विस्तार हो और बिहार देश-विदेश के प्रमुख गंतव्यों से बेहतर ढंग से जुड़ सके। उन्होंने कहा कि गया और बोधगया की अंतरराष्ट्रीय पहचान मुख्य रूप से बौद्ध धर्म और आध्यात्मिक पर्यटन से जुड़ी है। थाईलैंड सहित दक्षिण-पूर्व एशिया के देशों से बड़ी संख्या में बौद्ध श्रद्धालु बोधगया आते हैं। गया से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान शुरू होने से इन श्रद्धालुओं और पर्यटकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। इससे बिहार और थाईलैंड के बीच धार्मिक, सांस्कृतिक तथा पर्यटन संबंधों को और मजबूती मिलने की उम्मीद है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!