CM की समाज सुधार यात्रा में ड्यूटी कर लौटे 11 जवान कोरोना संक्रमित, मचा हड़कंप

Edited By Ramanjot, Updated: 09 Jan, 2022 04:32 PM

11 jawans returned from cm s visit corona infected

मुजफ्फरपुर में आयोजित समाज सुधार यात्रा में कटिहार से कुल 80 जवान ड्यूटी के लिए गए थे। जब सभी जवान वापिस लौटे तो उनकी कोरोना जांच करवाई गई। जांच में 11 जवानों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमित पाए जाने के बाद इन 11 जवानों को कैंप के अंदर क्वारंटाइन...

कटिहारः बिहार में कटिहार जिले के बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस कैंप में उस समय हड़कंप मच गया, जब सीएम की समाज सुधार यात्रा से लौटे 11 जवान कोरोना संक्रमित पाए गए। संक्रमित पाए गए जवानों का सैंपल एंटीजन टेस्ट के बाद RTPCR जांच के लिए भेज दिया गया है।

दरअसल, मुजफ्फरपुर में आयोजित समाज सुधार यात्रा में कटिहार से कुल 80 जवान ड्यूटी के लिए गए थे। जब सभी जवान वापिस लौटे तो उनकी कोरोना जांच करवाई गई। जांच में 11 जवानों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमित पाए जाने के बाद इन 11 जवानों को कैंप के अंदर क्वारंटाइन कर दिया गया है। वहीं बीएमपी के कमांडेंट दिलनवाज अहमद ने बताया कि ड्यूटी से लौटे अन्य जवानों को भी एहतियात बरतने की हिदायत दी गई है।

बता दें कि बिहार से कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। इसी बीच पिछले 24 घंटे कोरोना के 4,526 नए मामले सामने आए हैं। वहीं पटना जिले में सबसे अधिक 1956 पॉजिटिव मिले हैं। इसके बाद राज्य में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 12311 हो गई है। हालांकि पिछले चौबीस घंटे में 704 संक्रमित स्वस्थ भी हुए हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!