जमुईः पेड़ पर लटका मिला 11 वर्षीय बालक का शव, गुप्तांग पर चोट के निशान

Edited By Nitika, Updated: 07 Jul, 2022 02:44 PM

11 year old boy s body found hanging on tree

घटना जमुई के झाझा थाना क्षेत्र के धोबियाकुरा गांव है, जहां मृतक की पहचान नौशाद अंसारी के पुत्र  समीर अंसारी के रूप में हुई है। मृतक के पिता ने बताया कि समीर शौच के लिए घर से बाहर गया था

जमुईः बिहार के जमुई जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पर 11 वर्षीय बालक का शव पेड़ से लटका मिला। इतना ही नहीं बच्चे के गुप्तांग में चोट के निशान पाए गए हैं। वहीं मासूम के शव को देखकर इलाके में दहशत फैल गई है।

जानकारी के अनुसार, घटना जमुई के झाझा थाना क्षेत्र के धोबियाकुरा गांव की है, जहां मृतक की पहचान नौशाद अंसारी के पुत्र  समीर अंसारी के रूप में हुई है। मृतक के पिता ने बताया कि समीर शौच के लिए घर से बाहर गया था। इसी बीच जब वह घर नहीं आया तो उसकी तलाश शुरू कर दी गई। वहीं गांव के ही एक व्यक्ति ने देखा कि मेरे बेटे का शव पेड़ से लटका हुआ है, जिसे स्थानीय ग्रामीणों ने मिलकर पेड़ से नीचे उतारा। मृतक के गुप्तांग में चोट का निशान पाए गए हैं। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि वहां चाकू से गोदा गया है।

बता दें कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल से मृतक के शव को बरामद कर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। इसके अतिरिक्त पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक के पिता ने अज्ञात लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!