बिहार में फिर बढ़ी कोरोना की रफ्तारः 24 घंटे में मिले 155 नए मामले, पटना में सबसे अधिक 61 नए मरीज

Edited By Ramanjot, Updated: 26 Jun, 2022 03:04 PM

155 new corona infected found in bihar

स्वास्थ्य विभाग की जांच रिपोर्ट के अनुसार, पटना में 61, भागलपुर में 17, गया और मुजफ्फरपुर में 12-12 केस, समस्तीपुर में 5, बांका, जहानाबाद, खगड़िया, रोहतास में 4-4, लखीसराय, सहरसा, सीवान, वैशाली में 3-3, बेगूसराय, मधुबनी, मुंगेर, पूर्णियां, सीतामढ़ी...

पटनाः बिहार में एक बार फिर से कोरोना की रफ्तार बढ़ने लगी है। दरअसल, पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में 155 नए मामले सामने आए हैं, जिसमें पटना में सबसे अधिक 61 नए मरीज मिले हैं। इसके बाद बिहार में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 638 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग की जांच रिपोर्ट के अनुसार, पटना में 61, भागलपुर में 17, गया और मुजफ्फरपुर में 12-12 केस, समस्तीपुर में 5, बांका, जहानाबाद, खगड़िया, रोहतास में 4-4, लखीसराय, सहरसा, सीवान, वैशाली में 3-3, बेगूसराय, मधुबनी, मुंगेर, पूर्णियां, सीतामढ़ी में 2-2, अररिया, भोजपुर, नालंदा, सारण, प. चंपारण में 1 कोरोना संक्रमित मिले हैं।

बता दें कि बिहार में पिछले 24 घंटे में 1 लाख 29 हजार 174 सैंपल की जांच की गई। जिसमें संक्रमण दर 0.12 फीसदी रहा।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!