गर्मी से निजात पाने के लिए 2 लड़कों ने पी Cold Drink... अचानक बिगड़ी तबीयत, खून की उल्टियां आईं और फिर

Edited By Nitika, Updated: 19 Apr, 2022 04:52 PM

2 boys drink cold drinks to beat the heat

बिहार के गोपालगंज जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पर गर्मी मिटाने के लिए 2 लड़कों ने कोल्ड ड्रिंक्स पी। इसके बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें खून की उल्टियां आने लगी।

गोपालगंजः बिहार के गोपालगंज जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पर गर्मी मिटाने के लिए 2 लड़कों ने कोल्ड ड्रिंक्स पी। इसके बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें खून की उल्टियां आने लगी।

जानकारी के अनुसार, मामला गोपालगंज जिले के सिधवलिया इलाके का है, जहां पर 2 युवक शैलेंद्र और रमेश कोल्ड ड्रिंक पीने की वजह से बुरी तरह बीमार हो गए। यह दोनों चेन्नई में रहकर स्टील फैक्ट्री में काम करते हैं। सोमवार को ही दोनों गोपालगंज वापस लौटे थे। इसी बीच उन्होंने देर शाम सिधवलिया बाजार में रुककर एक मिठाई की दुकान पर कोल्ड ड्रिंक्स खरीदी। उन्होंने कोल्ड ड्रिंक की बोतल ली और एक के बाद एक दोनों ने पी ली। वहीं कोल्ड ड्रिंक पीने के साथ ही दोनों की तबीयत खराब हो गई। दोनों को खून की उल्टियां आने लगी। थोड़ी देर बाद दोनों जमीन पर बेहोश होकर गिर पड़े।

बता दें कि मौके पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी। दोनों युवकों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इसके अतिरिक्त पुलिस ने कोल्ड ड्रिंक बेचने वाले दुकानदार को भी हिरासत में ले लिया।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!