खगड़िया में छापेमारी के दौरान 2 अपराधी गिरफ्तार, चोरी की बाइक व हथियार बरामद

Edited By Ramanjot, Updated: 01 Feb, 2021 05:51 PM

2 criminals arrested during raid in khagaria

बिहार के खगड़िया जिले में छापेमारी के दौरान पुलिस ने लूटकांड सहित अन्य मामलों के आरोपी धर्मचक गांव निवासी विजय सिंह के पुत्र कुख्यात राजहंस कुमार उर्फ चिप्पा तथा एकनियां गांव निवासी देवो यादव के पुत्र कुख्यात बमबम यादव को गिरफ्तार किया है।

खगड़ियाः बिहार में खगड़िया जिले के मानसी थाना क्षेत्र से पुलिस ने दो अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि रविवार की देर रात बाइक चोरी की घटना को लेकर धर्मचक गांव में छापेमारी की गई। इस दौरान दो अपराधी बमबम यादव और राजहंस को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अपराधियों के पास से दो पिस्तौल, कारतूस, चोरी की बाइक, एक मोबाइल फोन और 50 लीटर शराब बरामद किया गया है।

सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों की खगड़िया और बेगूसराय जिला पुलिस को आर्म्स एक्ट समेत कई मामलों में तलाश थी। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!