मामूली बात पर बवाल: पटना में 2 पक्षों के बीच पथराव, 10 लोग घायल, इलाके में तनाव का माहौल

Edited By Ramanjot, Updated: 13 Sep, 2026 01:25 PM

at least 10 people injured in a clash between two groups in patna district

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में किया। झड़प में कम से कम 10 लोग घायल हुए हैं। कुमार ने कहा, ''अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

पटना: बिहार के पटना जिले के फतुहा में दो गुटों के बीच झड़प में कम से कम 10 लोग घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह विवाद एक बच्चे द्वारा दूसरे गुट के एक सदस्य का मखौल उड़ाने के लिए बनाई गई भाव भंगिमा से शुरू हुआ था। 

पुलिस के अनुसार, घटना शनिवार रात मकसूदपुर गांव में हुई। फतुहा के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) अवधेश कुमार ने संवाददाताओं से कहा, '' एक बच्चे ने दूसरे गुट के सदस्य को चिढ़ाने के लिए भाव भंगिमा बनाई जिसे लेकर बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया।'' 

एसडीओपी ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में किया। झड़प में कम से कम 10 लोग घायल हुए हैं। कुमार ने कहा, ''अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।'' 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!