न्यायालय में पेशी के लिए आए 2 कैदी शौचालय की खिड़की काटकर फरार, सुरक्षाकर्मियों में मचा हड़कंप

Edited By Nitika, Updated: 19 Jul, 2022 06:47 PM

2 prisoners escaped by cutting the window of the toilet

बिहार के मोतिहारी जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पर केंद्रीय कारा से न्यायालय में पेशी के लिए आए 2 कैदी शौचालय की खिड़की को काटकर फरार हो गए।

मोतिहारीः बिहार के मोतिहारी जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पर केंद्रीय कारा से न्यायालय में पेशी के लिए आए 2 कैदी शौचालय की खिड़की को काटकर फरार हो गए। इस घटना के बाद से सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों में हड़कंप मच गया। वहीं सुरक्षाकर्मी कैदी की तलाश में जुट गए हैं।
PunjabKesari
दरअसल, केंद्रीय कारा मोतिहारी से न्यायालय में पेशी के लिए आए 2 कैदी सेशन कोर्ट हाजत में बने शौचालय की खिड़की को काटकर फरार हो गए। हाजत प्रभारी ने वरीय पदाधिकिरियों को इस घटना की जानकारी दी। वरीय अधिकारी कोर्ट हाजत पहुंचे और घटना की जांच की। पेशी के लिए आए हाजत में बंद अन्य कैदियों ने भी इस मामले में कुछ नहीं बताया। सिविल कोर्ट में पेशी के लिए मोतिहारी सेंट्रल जेल से 151 कैदीयों को लाया गया था।

बता दें कि न्यायालय में पेशी के लिए आए सभी कैदियो को सेशन कोर्ट हाजत में रखा गया था। इसी दौरान 2 कैदी हाजत में बने शौचालय की खिड़की के ग्रिल को तोड़कर फरार हो गए लेकिन पुलिस वालों को कैदियों के भागने की कोई भनक नहीं लगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!