रिश्तों का खून! महज 7 हजार रुपए के लिए भतीजे ने किया चाचा का मर्डर, इलाके में मची सनसनी

Edited By Ramanjot, Updated: 14 Jul, 2026 02:02 PM

nephew murders uncle for a mere 7 000

मृतक की पत्नी फूलो देवी ने कलुआही थाना में दर्ज कराए गए आवेदन में बताया कि बेटी की शादी के समय उनके पति ने अपने भतीजे मनीष राम से सात हजार रुपए उधार लिए थे।

Bihar Crime: बिहार के मधुबनी जिले के कलुआही थाना क्षेत्र स्थित गेनाटोल छतबनिया गांव में महज सात हजार रुपए के लेनदेन को लेकर एक व्यक्ति ने अपने चाचा की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि मृतक की पहचान 50 वर्षीय विमल राम के रूप में हुई है। 

बेटी की शादी के लिए उधार लिए थे 7 हजार रुपए
मृतक की पत्नी फूलो देवी ने कलुआही थाना में दर्ज कराए गए आवेदन में बताया कि बेटी की शादी के समय उनके पति ने अपने भतीजे मनीष राम से सात हजार रुपए उधार लिए थे। रविवार की शाम मनीष रुपए मांगने उनके घर पहुंचा। विमल राम ने फिलहाल पैसे नहीं होने की बात कहते हुए कुछ दिनों बाद राशि लौटाने की बात कही, जिससे दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। कहासुनी बढ़ने पर मनीष राम ने पहले गाली-गलौज और मारपीट की, फिर विमल राम का गला दबा दिया। गंभीर हालत में परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कलुआही ले जा रहे थे, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उनकी मौत हो गई। 

घटना के बाद आरोपी फरार
सूत्रों ने बताया कि घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। सोमवार सुबह सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष पायल भारती पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं और शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ सदर-2 खजौली कामिनी कौशल, इंस्पेक्टर सरवर आलम तथा एफएसएल (फॉरेंसिक) टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। थानाध्यक्ष पायल भारती ने बताया कि मृतक की पत्नी के आवेदन पर आरोपी मनीष राम के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है तथा पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!