डबल मर्डर से दहला बेगूसराय, रंगदारी व गुटखा देने से मना किया तो बदमाशों ने गोलियों से भून डाला

Edited By Ramanjot, Updated: 18 Sep, 2020 04:16 PM

2 shot dead including paan shopkeeper

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। यहां आए दिन अपराधी हत्या, चोरी, लूट जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला बेगूसराय का है, जहां गुटखा और रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने पान दुकानदार समेत 2 की गोली मारकर हत्या कर दी।

बेगूसरायः बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। यहां आए दिन अपराधी हत्या, चोरी, लूट जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला बेगूसराय का है, जहां गुटखा और रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने पान दुकानदार समेत 2 की गोली मारकर हत्या कर दी।

जानकारी के अनुसार, बेगूसराय के नयागांव थाना क्षेत्र के नयागांव वार्ड-7 निवासी सहदेव सिंह का पुत्र विकास उर्फ मुंशी गुरुवार की रात हरहर महादेव चौक स्थित अपनी पान की दुकान पर बैठा हुआ था तभी दो मोटरसाइकिल पर सवार चार अपराधी दुकान पहुंचे और विकास से रंगदारी में रुपए और गुटखा की मांग करने लगे। विकास ने रुपए और गुटखा देने से मना कर दिया, तब अपराधियों ने विकास के साथ मारपीट शुरू कर दी।

इस दौरान नगर थाना क्षेत्र के नागदाह निवासी रामाशीष महतो का पुत्र रोशन कुमार, विकास को बचाने के लिए दुकान पर पहुंचा। अपराधियों ने इसके बाद गोलियां चलानी शुरू कर दी। गोली लगने से विकास और रोशन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम ले जाया जा रहा था तभी रास्ते में दोनों ने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!