Bihar News: बेतिया में अंग्रेजी शराब के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, एक बाइक जब्त

Edited By Swati Sharma, Updated: 12 Nov, 2024 02:38 PM

2 smugglers arrested with english liquor in bettiah

बिहार में पश्चिम चंपारण जिले के नौतन थाना के नौतन हाई स्कूल के समीप स्थित दलित बस्ती में छापेमारी कर पुलिस ने दो कार्टन अंग्रेजी शराब के साथ दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने सोमवार को बताया कि गुप्त सूचना मिली कि हाई...

बेतिया: बिहार में पश्चिम चंपारण जिले के नौतन थाना के नौतन हाई स्कूल के समीप स्थित दलित बस्ती में छापेमारी कर पुलिस ने दो कार्टन अंग्रेजी शराब के साथ दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है।

थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने सोमवार को बताया कि गुप्त सूचना मिली कि हाई स्कूल से दलित बस्ती में दो तस्कर बाइक से शराब की खेप लेकर आए हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से दो में करीब 11 लीटर शराब जब्त की गई।  

पुलिस ने बाइक भी की जब्त
कुमार ने बताया कि पकड़े गए तस्करों की पहचान लक्ष्मीपुर के मुकेश मुखिया और जितेंद्र कुमार के रूप में हुई हैं। तस्करों के बाइक को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। पूछताछ के बाद मामले मे प्राथमिकी दर्ज कर तस्करों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!