समस्तीपुरः जहरीली शराब पीने से 2 युवकों की मौत, एक अन्य बीमार

Edited By Nitika, Updated: 17 Aug, 2022 10:34 AM

2 youths died due to drinking spurious liquor

बिहार के समस्तीपुर जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र के बख्तियारपुर गांव में सोमवार की रात कथित तौर पर जहरीली शराब का सेवन करने से 2 युवकों की मौत हो गई जबकि एक अन्य बीमार है।

 

समस्तीपुरः बिहार के समस्तीपुर जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र के बख्तियारपुर गांव में सोमवार की रात कथित तौर पर जहरीली शराब का सेवन करने से 2 युवकों की मौत हो गई जबकि एक अन्य बीमार है। वहीं बीमार युवक को कल्याणपुर के प्रखंड स्तरीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान विक्रम कुमार (21) व राहुल कुमार (22) के रूप में हुई है जबकि मुन्ना कुमार (19) बीमार है। स्थानीय लोगों के अनुसार, तीनों युवकों ने गांव में ही शराब पी थी, जिसके कारण उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें कल्याणपुर के प्रखंड स्तरीय अस्पताल ले जाया गया, जहां कुछ घंटे बाद विक्रम कुमार की मौत हो गई। वहीं आज सुबह करीब 10 बजे राहुल कुमार ने भी दम तोड़ दिया।

वहीं इस संबंध में पुलिस अधीक्षक ह्रदयकांत का बताया कि चकमेहसी पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट आने पर मौत की कारण का पता चल सकेगा। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अगर नकली शराब का मामला उजागर होता है तो निश्चित ही दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!