बिहार के 8 जिलों में बिजली गिरने से 20 लोगों की मौत, नीतीश कुमार ने जताया शोक

Edited By Nitika, Updated: 27 Jul, 2022 03:05 PM

20 people died due to lightning in 8 districts of bihar

बिहार में सोमवार देर शाम से मंगलवार दिन तक बिजली गिरने की घटनाओं में 8 जिलों में 20 लोगों की मौत हुई है। बिजली गिरने से कैमूर में सात, भोजपुर और पटना में 4-4, जहानाबाद, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल और सिवान में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

 

पटनाः बिहार में सोमवार देर शाम से मंगलवार दिन तक बिजली गिरने की घटनाओं में 8 जिलों में 20 लोगों की मौत हुई है। बिजली गिरने से कैमूर में सात, भोजपुर और पटना में 4-4, जहानाबाद, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल और सिवान में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

राज्य में बिजली गिरने से हुई लोगों की मौत से मर्माहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रभावित परिवारों के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं। उन्होंने सभी मृतकों के परिजनों को तत्काल 4-4 लाख रुपए अनुग्रह राशि देने निर्देश दिए हैं।

वहीं मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें और खराब मौसम में घरों के भीतर रहें।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!