बक्सरः 2 लाख रुपए से अधिक के जाली नोट के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, बाइक और 4 मोबाइल जब्त

Edited By Ramanjot, Updated: 01 Feb, 2022 09:55 PM

3 smugglers arrested with fake notes of over rs 2 lakh

पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार सिंह ने मंगलवार को बताया कि सूचना मिली थी कि कुछ लोग चक्की इलाके में जाली नोटों का कारोबार कर रहे हैं। सूचना मिलते ही प्रभारी ज्ञान सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम त्वरित कार्रवाई करते हुए बक्सर-कोईलवर बांध...

बक्सरः बिहार में बक्सर जिला पुलिस ने दो लाख रुपए से अधिक के जाली नोट के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार सिंह ने मंगलवार को बताया कि सूचना मिली थी कि कुछ लोग चक्की इलाके में जाली नोटों का कारोबार कर रहे हैं। सूचना मिलते ही प्रभारी ज्ञान सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम त्वरित कार्रवाई करते हुए बक्सर-कोईलवर बांध के हनुमान मंदिर के पास पहुंची, जहां उन्होंने देखा कि कुछ संदिग्ध आपस में बात कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जवानों को देखते ही सभी लोग भागने लगे। कुछ दूरी तक पीछा कर पुलिस ने तीन लोगों को पकड़ लिया जबकि एक अन्य फरार होने में सफल रहा।

नीरज कुमार सिंह ने बताया कि तलाशी के क्रम में उनके पास से दो लाख 12 हजार के जाली नोट मिले। गिरफ्तार तस्करों की पहचान अशोक पांडेय, विवेक कुमार पांडेय और राजीव रंजन पाठक के रूप में की गई है। इनके पास से बाइक और चार मोबाइल को भी जब्त किया गया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर बहुत जल्द जाली नोट का कारोबार करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!