बिहार में 24 घंटे के दौरान कोरोना के 3475 नए मामले, पटना में मिले सबसे अधिक 745 पॉजिटिव

Edited By Ramanjot, Updated: 21 Jan, 2022 09:47 AM

3475 new cases of corona in bihar during 24 hours

स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को बताया कि राज्य में पिछले चौबीस घंटे में एक लाख 51 हजार 253 सैंपल की जांच की गई, जिसमें 3475 संक्रमितों की पहचान की गई। पिछले चौबीस घंटे में पटना जिले में सबसे अधिक 745 पॉजिटिव मिले।

पटनाः बिहार में पिछले चौबीस घंटे के दौरान कोरोना के 3475 नए मामले सामने आए हैं। वहीं राज्य में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या कम होकर 26673 रह गई है जबकि कल यह संख्या 30481 थी।

स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को बताया कि राज्य में पिछले चौबीस घंटे में एक लाख 51 हजार 253 सैंपल की जांच की गई, जिसमें 3475 संक्रमितों की पहचान की गई। पिछले चौबीस घंटे में पटना जिले में सबसे अधिक 745 पॉजिटिव मिले। इसके बाद समस्तीपुर में 287, मुजफ्फरपुर में 156, गया में 130, सारण में 121, बेगूसराय और मुंगेर में 120-120, मधेपुरा में 118, भागलपुर में 111, पूर्णिया में 110, पश्चिम चंपारण में 99, वैशाली में 97, कटिहार में 89, बक्सर में 84, दरभंगा में 82, बांका में 80, रोहतास में 69, लखीसराय में 64, पूर्वी चंपारण और खगड़िया में 55-55 और जमुई में 53 व्यक्ति संक्रमित मिले हैं।


इसी तरह सहरसा में 50, किशनगंज और सुपौल में 49-49, नालंदा में 48, औरंगाबाद में 47, भोजपुर और सीतामढ़ी में 46-46, सीवान में 42, गोपालगंज नवादा में 41-41, अररिया में 38, मधुबनी में 36, कैमूर में 17, अरवल में 15, शेखपुरा में 10, शिवहर में नौ और जहानाबाद में आठ व्यक्ति संक्रमण का शिकार हुए हैं। विभाग ने बताया कि पिछले चौबीस घंटे में संक्रमितों के मुकाबले दोगुना से अधिक 7277 पॉजिटिव स्वस्थ हुए हैं। इस तरह बिहार में संक्रमितों के स्वस्थ होने की दर कल के मुकाबले बढ़कर 95.16 प्रतिशत पर पहुंच गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!