Edited By Ramanjot, Updated: 19 Sep, 2020 12:10 PM

बिहार के अलग-अलग जिले में चार कोरोना संक्रमितों की मौत से राज्य में संक्रमण से अबतक जान गंवा चुके लोगों की संख्या बढ़कर 859 हो गई है।
पटनाः बिहार के अलग-अलग जिले में चार कोरोना संक्रमितों की मौत से राज्य में संक्रमण से अबतक जान गंवा चुके लोगों की संख्या बढ़कर 859 हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को बताया कि पटना जिले में कोविड-19 के शिकार सबसे अधिक तीन लोगों की मौत हुई है। इससे यहां अबतक मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 196 हो गया है। मधुबनी जिले में एक संक्रमित की मौत हुई है। पटना जिले के बाद अब तक सबसे अधिक 56 संक्रमितों की मौत भागलपुर में हुई है।
वहीं, गया में 44, नालंदा में 39, मुंगेर और रोहतास में 36-36, पूर्वी चंपारण में 34, भोजपुर और मुजफ्फरपुर में 31-31, वैशाली में 28, समस्तीपुर और सारण में 27-27, बेगूसराय में 23, दरभंगा में 20, सीवान में 19, नवादा और पश्चिम चंपारण में 16-16, मधुबनी में 17 तथा अररिया में 14 पॉजिटिव की मौत हुई है।
इसी तरह बक्सर में 12, कटिहार में 11, औरंगाबाद, खगड़िया, किशनगंज और सीतामढ़ी में 10-10, कैमूर, मधेपुरा और पूर्णिया में नौ-नौ, बांका, जहानाबाद और सुपौल में आठ-आठ, अरवल, लखीसराय और सहरसा में सात-सात, जमुई में छह, शेखपुरा में पांच, गोपालगंज में दो तथा शिवहर में एक संक्रमित व्यक्ति की जान गई है।