बिहार में बाढ़ से जान-माल के नुकसान का आकलन कर सहायता उपलब्ध कराए केंद्र सरकार: तेजस्वी यादव

Edited By Ramanjot, Updated: 14 Sep, 2026 05:38 PM

tejashwi s demand regarding bihar flood relief

​​​​​​​राजद नेता ने कहा कि कुछ वर्ष पूर्व गुजरात में बाढ़ आने पर प्रधानमंत्री ने हवाई सर्वेक्षण किया था और राहत के लिए 500 करोड़ रुपए का पैकेज दिया था। उन्होंने कहा कि राहत एवं बचाव कार्य में सेना, वायुसेना और एनडीआरएफ की टीमें लगाई गई थीं

पटना: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने सोमवार को कहा कि बिहार में बाढ़ से 45 लाख लोग प्रभावित हुए हैं और बड़े पैमाने पर जान-माल का नुकसान हुआ है, ऐसे में केंद्र सरकार को राज्य की स्थिति का संज्ञान लेकर आवश्यक सहायता उपलब्ध करानी चाहिए। 

यादव ने कहा कि गुजरात में बारिश और बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने पर प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री सक्रिय होकर राज्य सरकार से स्थिति की जानकारी लेते हैं तथा राहत एवं बचाव के लिए विभिन्न एजेंसियों को लगाया जाता है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष 23 जुलाई को गुजरात में बारिश के कारण एक व्यक्ति की मृत्यु होने पर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने वहां के मुख्यमंत्री से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से स्थिति की जानकारी ली और वायुसेना तथा राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) को सतर्क रहने को कहा। 

राजद नेता ने कहा कि कुछ वर्ष पूर्व गुजरात में बाढ़ आने पर प्रधानमंत्री ने हवाई सर्वेक्षण किया था और राहत के लिए 500 करोड़ रुपए का पैकेज दिया था। उन्होंने कहा कि राहत एवं बचाव कार्य में सेना, वायुसेना और एनडीआरएफ की टीमें लगाई गई थीं तथा प्रभावित लोगों को दो-दो लाख रुपए की सहायता दी गई थी। यादव ने कहा कि बिहार में बाढ़ से 50 से अधिक लोगों की मौत हुई है, हजारों मवेशी लापता हैं और हजारों करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि करीब 45 लाख लोग प्रभावित हुए हैं, लेकिन केंद्र सरकार की ओर से अभी तक अपेक्षित सहायता नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री को बिहार की बाढ़ की स्थिति पर राज्य सरकार से बात कर राहत एवं बचाव कार्य के लिए आवश्यक सहायता उपलब्ध करानी चाहिए। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!