भोजपुर में छापेमारी करने गई पुलिस पर हमला करने के मामले में 4 लोग गिरफ्तार, प्राथमिकी दर्ज

Edited By Ramanjot, Updated: 24 Jun, 2024 01:55 PM

4 people arrested for attacking police in bhojpur

पुलिस सूत्रों ने बताया कि अगियाव बाजार थाना की पुलिस अवैध शराब के मामले में छापेमारी के क्रम में खन्नी कला गांव गई थी। इस दौरान क्रिकेट खेल रहे और उसके आसपास खड़े कुछ लोगों ने पुलिस के उपर पत्थर चलाने शुरू कर दिए। इस घटना में थाना के दफादार विजय और...

आरा: बिहार में भोजपुर जिले के अगियाव बाजार थाना क्षेत्र में रविवार को अवैध शराब के मामले में छापेमारी करने गई पुलिस पर हमला करने वाले चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि अगियाव बाजार थाना की पुलिस अवैध शराब के मामले में छापेमारी के क्रम में खन्नी कला गांव गई थी। इस दौरान क्रिकेट खेल रहे और उसके आसपास खड़े कुछ लोगों ने पुलिस के उपर पत्थर चलाने शुरू कर दिए। इस घटना में थाना के दफादार विजय और एक सिपाही को चोट लग गई। पत्थर से पुलिस के वाहन का शीशा टूट गया। 

सूत्रों ने बताया कि मौके से पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस पर हमले से संबंधित अन्य अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!