दरभंगा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, ट्रक पर लदी 421 कार्टन विदेशी शराब की जब्त, तस्कर फरार

Edited By Swati Sharma, Updated: 17 Jul, 2024 10:56 AM

421 cartons of foreign liquor loaded on a truck were confiscated

बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है, लेकिन इसके बावजूद भी आए दिन तस्कर प्रशासन से छुप-छुपकर यहां शराब की तस्करी कर रहे हैं। वहीं, पुलिस भी कारोबारियों के मंसूबों पर लगातार पानी फेरती नजर आ रही है। ताजा मामला दरभंगा जिले से सामने आया है, जहां पर...

दरभंगा: बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है, लेकिन इसके बावजूद भी आए दिन तस्कर प्रशासन से छुप-छुपकर यहां शराब की तस्करी कर रहे हैं। वहीं, पुलिस भी कारोबारियों के मंसूबों पर लगातार पानी फेरती नजर आ रही है। ताजा मामला दरभंगा जिले से सामने आया है, जहां पर पुलिस ने 51 लाख रुपए की विदेशी शराब जब्त की है।
 
421 कार्टन में 3800 लीटर शराब बरामद
जानकारी के मुताबिक, जिले के फेकला थाना क्षेत्र से मद्य निषेध विभाग ने ट्रक पर लदी 421 कार्टन विदेशी शराब जब्त की है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो तस्कर शराब को ट्रक से पिकअप और कार में उतार रहे थे। हालांकि तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार होने में सफल रहे। तलाशी के दौरान ट्रक में से 421 कार्टन (3800 लीटर) विदेशी शराब बरामद की गई। शराब की कीमत 51 लाख बताई जा रही है।

पुलिस जांच में जुटी  
शराब बरामद के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। तस्करों का पता लगाने के लिए पुलिस लगातार गाड़ियों की चेकिंग कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!