मधुबनी हत्याकांडः मुख्य आरोपी प्रवीन झा सहित 5 लोग गिरफ्तार, होली के दिन 5 लोगों को मारी थी गोली

Edited By Nitika, Updated: 07 Apr, 2021 12:40 PM

5 people arrested in madhubani murder case

बिहार के मधुबनी में होली के दिन एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या करने के मामले में पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रवीन झा सहित 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

 

मधुबनीः बिहार के मधुबनी में होली के दिन एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या करने के मामले में पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रवीन झा सहित 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं सूत्रों के अनुसार, इन आरोपियों की गिरफ्तारी नेपाल से हुई है।

पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मधुबनी कांड के आरोपी प्रवीन झा, चंदन झा, मुकेश साफी, भोला सिंह सहित 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रवीन झा के गिरफ्तार किए जाने की पुष्टि एडीजी मुख्यालय ने की है। वहीं प्रवीण झा का छोटा भाई नवीन झा अभी भी पुलिस की गिरफ्त से फरार बताया जा रहा है।

बता दें कि होली के दिन 29 मार्च को मधुबनी के बेनीपट्टी के महमदपुर गांव में एक ही परिवार के 5 भाइयों की हत्या कर दी गई थी। इसमें एक पक्ष के 10-12 लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर दिनदहाड़े गोलियां बरसा दी। इस घटना में दूसरे पक्ष के 3 लोगों की मौत घटनास्थल से अस्पताल ले जाने के क्रम में हो गई थी। जबकि 2 अन्य घायलों की मौत इजाल के दौरान हो गई।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!