नालंदा में लूट की योजना बना रहे 6 अपराधी गिरफ्तार, हथियार सहित अन्य सामान बरामद

Edited By Ramanjot, Updated: 14 Feb, 2022 03:52 PM

6 criminals planning robbery arrested in nalanda

दरअसल, गुप्त सूचना के आधार पर राजगीर अनुमंडल एवं सदर डीएसपी के साथ स्थानीय लहेरी, वेन और छबिलापुर थाना पुलिस ने लहेरी थाना क्षेत्र के शिवपुरी मोहल्ले में अवधेश कुमार नामक व्यक्ति के घर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने वहां से 4 अपराधियों को गिरफ्तार...

नालंदाः बिहार के नालंदा जिले में पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने लूट की योजना बना रहे छह अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।

दरअसल, गुप्त सूचना के आधार पर राजगीर अनुमंडल एवं सदर डीएसपी के साथ स्थानीय लहेरी, वेन और छबिलापुर थाना पुलिस ने लहेरी थाना क्षेत्र के शिवपुरी मोहल्ले में अवधेश कुमार नामक व्यक्ति के घर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने वहां से 4 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही लोडेड पिस्टल, 6 जिंदा कारतूस, मोबाइल, एटीएम, गैस कटर, इत्यादि बरामद हुए हैं।

गिरफ्तार अपराधियों की निशानदेही पर छापेमारी कर दो अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई, जिनके पास से लूट की 5 बाइक भी बरामद की गई हैं। गिरफ्तार अपराधियों का अपराधिक इतिहास रहा है। गिरफ्तार अपराधियों में पवन, रोहित, रविशंकर, राकेश, अविनाश और निखिल अलग-अलग थाना क्षेत्र के निवासी हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!