7 साल पहले हुई दुर्घटना ने बदली तनु की जिंदगी, दोनों हाथ खोने के बाद अब पैरों से लिखना किया शुरू

Edited By Nitika, Updated: 08 Sep, 2021 05:45 PM

7 years ago accident changed tanu life

बिहार से एक दिल को छू लेने वाली प्रेरणादायक घटना सामने आई है, जिसे देखकर हर कोई तनु के हौसले को सलाम कर रहा है। दरअसल, तनु नाम की एक लड़की आम लड़कियों की तरह अपनी जिंदगी जिया करती थी।

 

पटनाः बिहार से एक दिल को छू लेने वाली प्रेरणादायक घटना सामने आई है, जिसे देखकर हर कोई तनु के हौसले को सलाम कर रहा है। दरअसल, तनु नाम की एक लड़की आम लड़कियों की तरह अपनी जिंदगी जिया करती थी। इसी बीच 7 साल पहले एक ऐसी दुर्घटना घटी, जिसमें उसने अपने दोनों हाथ गंवा दिए। इसके बाद उसकी जिंदगी तो बदल गई लेकिन उसकी पढ़ाई को लेकर लगन कम नहीं हुई। उसने अब अपने पैरों से लिखना शुरू कर दिया है।
PunjabKesari
जानकारी के अनुसार, साल 2014 में हुई एक दुर्घटना में तनु ने अपने दोनों हाथ गंवा दिए। इसके बावजूद भी उसने पढ़ाई को नहीं छोड़ा। उसने हाथों की जगह पर पैरों से लिखने का अभ्यास शुरू कर दिया। उनकी पढ़ाई के प्रति लगन को देखते हुए उन्‍हें 10वी कक्षा में प्रमोट किया गया है, ताकि उनके बढ़ते कदम रुक न सकें।
PunjabKesari
वहीं तनु ने बताया कि वह खेल और पेंटिंग प्रतिस्‍पर्धा में भाग लेना भी पसंद करती है। इतना ही नहीं तनु की पढ़ाई को लेकर लगन को देखकर हर कोई उसे प्रोत्साहित कर रहा है।
 

Related Story

Trending Topics

none
Royal Challengers Bangalore

Gujarat Titans

Match will be start at 21 May,2023 09:00 PM

img title img title

Everyday news at your fingertips

Try the premium service

Subscribe Now!