SHO समेत 9 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, SSP ने किया निलंबित, विभाग में मचा हड़कंप

Edited By Ramanjot, Updated: 15 Jun, 2026 10:25 AM

9 police personnel including the sho suspended in bhagalpur

शिकायतों की जांच नगर पुलिस अधीक्षक से कराई गई। उन्होंने बताया कि जांच प्रतिवेदन में आरोपों की पुष्टि होने के बाद बाइपास थानाध्यक्ष समेत चार पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

Bhagalpur News: बिहार के भागलपुर जिले में ड्यूटी के दौरान लापरवाही और अनियमितता बरतने के आरोप में एक थानाध्यक्ष सहित नौ पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। भागलपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने रविवार को बताया कि बाइपास थाना क्षेत्र में यातायात नियंत्रण की आड़ में वाहन चालकों से अवैध वसूली की शिकायतें प्राप्त हुई थीं। 

शिकायतों की जांच नगर पुलिस अधीक्षक से कराई गई। उन्होंने बताया कि जांच प्रतिवेदन में आरोपों की पुष्टि होने के बाद बाइपास थानाध्यक्ष समेत चार पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। मामले की विस्तृत जांच जारी है और दोषी पाए जाने वाले अन्य पुलिसकर्मियों के विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी। यादव ने बताया कि विक्रमशिला गंगा पुल पर निर्मित बेली ब्रिज से बालू लदे छोटे वाहनों के अवैध आवागमन की शिकायत मिलने पर भी जांच कराई गई थी। 

जांच में शिकायत सही पाए जाने के बाद मौके पर तैनात एक पुलिस अवर निरीक्षक, तीन पुलिसकर्मियों तथा एक गृहरक्षक को निलंबित कर दिया गया। उन्होंने कहा कि बेली ब्रिज पर सड़क सुरक्षा कार्य में लगे अन्य निजी कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को प्रतिवेदन भेजा गया है। आम लोगों की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए वहां चौबीसों घंटे पुलिस बल की तैनाती की गई है तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!