सारण में 30 वर्षीय युवक को लगा करंट, इलाज के दौरान मौत

Edited By Diksha kanojia, Updated: 27 Oct, 2020 03:28 PM

a 30 year old man was electrocuted in saran died during treatment

बिहार में सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र में सोमवार को बिजली का करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई।

छपराः बिहार में सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र में सोमवार को बिजली का करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि बेनछपरा गांव निवासी बहादुर महतो का 30 वर्षीय पुत्र विकास कुमार महतो उर्फ विक्की अपने घर के समीप लगे एक विद्युत पोल के समीप लघुशंका (Short-sightedness) करने गया हुआ था। इस दौरान करंट लगने से वह अचेत होकर वहीं गिर गया।

विकास को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!