घर में सो रही थी महिला, दबे पांव आए बदमाश और गोली मार उतारा मौत के घाट...इलाके में दहशत

Edited By Harman, Updated: 20 Aug, 2025 12:52 PM

a woman was shot dead while sleeping at home in motihari

जिले के तुरकौलिया थाना क्षेत्र के निमुइया मोड़ की है। मृतक महिला की पहचान चंदा देवी के रूप में हुई है। घटना के संबंंध में बताया जा रहा है कि महिला अपने घर में सो रही थी। तभी मंगलवार देर रात हथियारबंद बदमाश घर में घुसे और महिला को गोली मार मौत के घाट...

मोतिहारी: बिहार के मोतिहारी से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आई है, जहां घर में सो रही महिला की बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार, जिले के तुरकौलिया थाना क्षेत्र के निमुइया मोड़ की है। मृतक महिला की पहचान चंदा देवी के रूप में हुई है। घटना के संबंंध में बताया जा रहा है कि महिला अपने घर में सो रही थी। तभी मंगलवार देर रात हथियारबंद बदमाश घर में घुसे और महिला को गोली मार मौत के घाट उतार दिया। वहीं जब सुबह आस-पड़ोस के लोगों को घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया। 

इधर घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गहन जांच में जुट गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। हालांकि वारदात को अंजाम दिए जाने के पीछे वजह नहीं पता चल सकी। पुलिस जांच के बाद ही असली सच्चाई सामने आएगी।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!