सारण में Encounter, पुलिस से मुठभेड़ में 1 लाख रुपये के इनामी बदमाश मुन्ना मियां को लगी गोली; 5 अपराधी गिरफ्तार

Edited By Harman, Updated: 09 Aug, 2025 08:37 AM

encounter in saran five arrested including munna mian a criminal with a bounty

बिहार पुलिस ने शुक्रवार को सारण जिले में एक मुठभेड़ के बाद एक लाख रुपये के इनामी अपराधी और उसके चार साथियों को गिरफ्तार कर लिया।

Bihar Police Encounter: बिहार पुलिस ने शुक्रवार को सारण जिले में एक मुठभेड़ के बाद एक लाख रुपये के इनामी अपराधी और उसके चार साथियों को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 

अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों की पहचान मुन्ना मियां, रंजीत कुमार सिंह, सत्येंद्र पटेल, सचिन कुमार यादव और प्रिंस यादव के रूप में हुई है। मुन्ना मियां पर एक लाख रुपये का इनाम था। जिला पुलिस के एक बयान के अनुसार, ‘‘एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस की एक टीम एकमा थाने की सीमा के अंतर्गत परसा इलाके में पहुंची। पुलिस को देखते ही मुन्ना और उसके साथियों ने भागने की कोशिश में गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की और पांचों को पकड़ लिया। मुन्ना और रंजीत के पैरों में गोली लगी।'' पुलिस ने बताया कि फिलहाल उनका अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!