Edited By Ramanjot, Updated: 11 Aug, 2020 02:08 PM
बिहार के कृषि, पशुपालन एवं मत्स्य संसाधन मंत्री प्रेम कुमार ने कोरोना महामारी और बाढ़ का सामना कर रहे किसानों की स्थिति पर चिंता व्यक्त की। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को उनकी बेहतरी के लिए सतत प्रयास करने का निर्देश दिया है।
दरभंगाः बिहार के कृषि, पशुपालन एवं मत्स्य संसाधन मंत्री प्रेम कुमार ने कोरोना महामारी और बाढ़ का सामना कर रहे किसानों की स्थिति पर चिंता व्यक्त की। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को उनकी बेहतरी के लिए सतत प्रयास करने का निर्देश दिया है।
प्रेम कुमार ने सोमवार को दरभंगा जिले में विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान कोरोना महामारी और बाढ़ का सामना कर रहे किसानों की स्थिति पर चिंता व्यक्त की और अधिकारियों को उनकी बेहतरी के लिए सतत प्रयास करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि संयुक्त कृषि निदेशक इसका प्रभावी रूप से मूल्यांकन करते रहेंगे।
मंत्री को जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि इस जिले में 147492 हेक्टेयर खेती योग्य भूमि है, जिसमें 99137 हेक्टेयर में धान की अच्छी फसल लगी थी। लेकिन इसमें से 83564 हेक्टेयर भूमि बाढ़ और अतिवृष्टि के कारण जलप्लावित है। इस पर मंत्री ने निर्देश दिया कि बाढ़ का पानी हटने के बाद एक-एक प्लॉट का सर्वे कराएं एवं सुनिश्चित करें कि कोई भी प्रभावित किसान लाभ से वंचित नहीं रहे।