4 महीने बाद जेल से बाहर आए अनंत सिंह, हाई कोर्ट से मिली थी बड़ी राहत

Edited By SHUKDEV PRASAD, Updated: 23 Mar, 2026 07:44 PM

anant singh bail news

बिहार की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। मोकामा से जेडीयू विधायक Anant Singh सोमवार को पटना के बेऊर जेल से रिहा हो गए। उन्हें हाल ही में Patna High Court से दुलारचंद यादव हत्याकांड में जमानत मिली थी।

Bihar News: बिहार की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। मोकामा से जेडीयू विधायक Anant Singh सोमवार को पटना के बेऊर जेल से रिहा हो गए। उन्हें हाल ही में Patna High Court से दुलारचंद यादव हत्याकांड में जमानत मिली थी। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आज उनकी रिहाई संभव हो सकी।

जेल के बाहर जुटे समर्थक, फूलों से हुआ स्वागत

रिहाई के दौरान बेऊर जेल के बाहर बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद थे। समर्थकों ने नारेबाजी की,फूलों की बारिश कर स्वागत किया,माहौल पूरी तरह जश्न में बदल गया। हालांकि, इस दौरान Anant Singh ने मीडिया से कोई बातचीत नहीं की।

सरकारी आवास पर भी जश्न का माहौल

जेल से बाहर आने के बाद अनंत सिंह सीधे अपने सरकारी आवास पहुंचे, जहां पहले से मौजूद समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

क्या है दुलारचंद यादव हत्याकांड?

अक्टूबर 2025 में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान दुलारचंद यादव की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में Anant Singh को आरोपी बनाया गया था और उन्हें गिरफ्तार किया गया था। खास बात यह रही कि उन्होंने जेल में रहते हुए ही चुनाव लड़ा और जीत हासिल की।

हाईकोर्ट से मिली राहत

निचली अदालतों से जमानत नहीं मिलने के बाद अनंत सिंह ने Patna High Court का रुख किया था। 19 मार्च 2026 को हाईकोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी, जिसके बाद रिहाई की प्रक्रिया शुरू हुई।

जेल से ही डाला था वोट

गौरतलब है कि 16 मार्च 2026 को राज्यसभा चुनाव के दौरान Anant Singh को जेल से बाहर लाकर मतदान भी कराया गया था। यह मामला उस समय भी काफी चर्चा में रहा था।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!