Edited By Khushi, Updated: 15 Mar, 2026 11:19 AM

Bihar News: बिहार के बेगूसराय में मुख्यमंत्री की सभा से पहले एक अजीब घटना देखने को मिली। कार्यक्रम के लिए बनाए गए हेलीपैड पर अचानक एक बैल घुस आया, जिससे वहां मौजूद पुलिसकर्मियों और सुरक्षाकर्मियों में अफरातफरी मच गई।
Bihar News: बिहार के बेगूसराय में मुख्यमंत्री की सभा से पहले एक अजीब घटना देखने को मिली। कार्यक्रम के लिए बनाए गए हेलीपैड पर अचानक एक बैल घुस आया, जिससे वहां मौजूद पुलिसकर्मियों और सुरक्षाकर्मियों में अफरातफरी मच गई।
जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे पुलिसकर्मी
बीते शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रस्तावित कार्यक्रम से पहले बेगूसराय में उस समय हड़कंप मच गया, जब हेलीपैड पर अचानक एक बैल पहुंच गया। यह हेलीपैड बरौनी प्रखंड के बियाडा परिसर के पास हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के लिए बनाया गया था। जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा के तहत बेगूसराय और शेखपुरा में कार्यक्रम तय किए गए हैं। इसी को लेकर प्रशासन ने कार्यक्रम स्थल पर तैयारियां की थीं और हेलीपैड भी बनाया गया था। इसी दौरान एक बैल अचानक हेलीपैड में घुस आया और वहां तैनात एक पुलिसकर्मी को दौड़ा लिया। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बैल को अपनी तरफ आते देख पुलिसकर्मी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।
हेलीपैड के आसपास अफरातफरी का माहौल
कुछ पुलिसकर्मी बैल से बचने के लिए मौके पर खड़ी फायर ब्रिगेड की गाड़ी पर चढ़ गए, जबकि कई जवान मैदान में दौड़ते नजर आए। इस घटना से कुछ देर के लिए हेलीपैड के आसपास अफरातफरी का माहौल बन गया। हालांकि बाद में पुलिसकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद बैल को हेलीपैड से बाहर निकाल दिया और स्थिति को नियंत्रण में कर लिया।