Edited By Khushi, Updated: 28 Mar, 2026 10:38 AM

Bihar News: बिहार की राजनीति में एक वीडियो को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी के सलाहकार दानिश रिजवान से जुड़ा यह मामला अब पुलिस जांच तक पहुंच गया है और विपक्ष व सत्ता पक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं।
Bihar News: बिहार की राजनीति में एक वीडियो को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी के सलाहकार दानिश रिजवान से जुड़ा यह मामला अब पुलिस जांच तक पहुंच गया है और विपक्ष व सत्ता पक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं।
तेजस्वी यादव और मल्लिकार्जुन खरगे के खिलाफ FIR की मांग
बिहार में केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी के सलाहकार दानिश रिजवान ने राजद नेता तेजस्वी यादव और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के खिलाफ भोजपुर के साइबर थाने में FIR दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है। दरअसल, यह विवाद उस समय शुरू हुआ जब गुरुवार को राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के आधिकारिक X (ट्विटर) अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया गया। इस वीडियो में दानिश रिजवान कथित तौर पर हवाई फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। वीडियो के साथ RJD ने बिहार की कानून-व्यवस्था को लेकर NDA सरकार पर भी निशाना साधा।
"उनकी छवि खराब करने की साजिश की जा रही"
वीडियो सामने आने के बाद राज्य की राजनीति में हलचल मच गई और मामला बढ़ता चला गया। वहीं दानिश रिजवान ने इस वीडियो को फर्जी बताया है। उनका कहना है कि यह उनका कई साल पुराना वीडियो है, जिसे AI की मदद से एडिट कर गलत तरीके से वायरल किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी छवि खराब करने की साजिश की जा रही है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
पूरे मामले की जांच आरा सदर के SDPO को सौंपी गई
इस पूरे मामले की जांच आरा सदर के SDPO को सौंपी गई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वीडियो को किसने एडिट किया और इसे सोशल मीडिया पर क्यों फैलाया गया।