Edited By Khushi, Updated: 07 Mar, 2026 12:27 PM

Bihar News: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह और उनकी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं। दोनों के बीच लंबे समय से विवाद और तलाक का मामला चल रहा है, लेकिन इसी बीच ज्योति सिंह के एक सोशल मीडिया पोस्ट ने लोगों का ध्यान खींच लिया है।
Bihar News: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह और उनकी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं। दोनों के बीच लंबे समय से विवाद और तलाक का मामला चल रहा है, लेकिन इसी बीच ज्योति सिंह के एक सोशल मीडिया पोस्ट ने लोगों का ध्यान खींच लिया है।
Wedding Anniversary पर ज्योति सिंह का पोस्ट वायरल
6 मार्च को अपनी शादी की सालगिरह के मौके पर ज्योति सिंह ने इंस्टाग्राम पर पवन सिंह के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की। तस्वीर में दोनों मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं और काफी खुश दिख रहे हैं। इस फोटो के साथ ज्योति सिंह ने कैप्शन में सिर्फ “Happy Anniversary” लिखा और साथ में दिल और हाथ जोड़ने वाले इमोजी लगाए। पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और फैंस के बीच चर्चा शुरू हो गई।
2018 में हुई थी शादी
पवन सिंह और ज्योति सिंह की शादी 6 मार्च 2018 को हुई थी। उस समय यह शादी भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे चर्चित शादियों में से एक मानी गई थी, लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के रिश्ते में खटास की खबरें आने लगीं और मामला धीरे-धीरे विवाद तक पहुंच गया। ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर घरेलू हिंसा के गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने यह भी कहा था कि उन्हें जबरन गर्भपात कराने के लिए मजबूर किया गया। इन आरोपों के बाद दोनों के बीच विवाद काफी बढ़ गया और मामला कोर्ट तक पहुंच गया। फिलहाल दोनों का तलाक का केस अदालत में चल रहा है।
चुनाव के दौरान भी लगा चुके हैं आरोप
साल 2025 में बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान भी ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। उस समय उन्होंने अपनी शादीशुदा जिंदगी से जुड़े कई खुलासे किए थे, जिस पर पवन सिंह ने भी प्रतिक्रिया दी थी।
क्या सुलह की शुरुआत है यह पोस्ट?
इतने विवाद और कोर्ट केस के बीच ज्योति सिंह का यह एनिवर्सरी पोस्ट कई सवाल खड़े कर रहा है। कुछ लोग इसे रिश्ते में सुलह की कोशिश मान रहे हैं, जबकि कुछ का मानना है कि यह सिर्फ एक औपचारिक पोस्ट हो सकता है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि पवन सिंह इस पोस्ट पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं। अगर उनकी ओर से कोई जवाब आता है तो इस चर्चित रिश्ते में नया मोड़ आ सकता है।