Nishant Kumar Joins JDU: नीतीश कुमार के बेटे ने शुरू किया राजनीतिक करियर, महावीर मंदिर में पहुंचकर लिया आशीर्वाद

Edited By Khushi, Updated: 08 Mar, 2026 06:11 PM

nishant kumar joins jdu nitish kumar s son begins political career visits maha

Bihar News: बिहार की राजनीति में एक नया चेहरा जुड़ गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने रविवार को आधिकारिक तौर पर जनता दल (यूनाइटेड) की सदस्यता लेकर अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत कर दी।

Bihar News: बिहार की राजनीति में एक नया चेहरा जुड़ गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने रविवार को आधिकारिक तौर पर जनता दल (यूनाइटेड) की सदस्यता लेकर अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत कर दी।

महावीर मंदिर पहुंचे निशांत कुमार
पटना में जदयू प्रदेश कार्यालय के कर्पूरी सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने निशांत कुमार को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार और लेशी सिंह समेत कई नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। पार्टी की सदस्यता लेने के बाद निशांत कुमार पटना जंक्शन के पास स्थित महावीर मंदिर पटना पहुंचे। वहां उन्होंने भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना की और अपने नए राजनीतिक सफर के लिए आशीर्वाद लिया।

"संगठन को मजबूत बनाने की पूरी कोशिश करेंगे"
अपने पहले संबोधन में निशांत कुमार ने कार्यक्रम में आए सभी लोगों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि वह पार्टी के एक सक्रिय सदस्य के रूप में काम करेंगे और संगठन को मजबूत बनाने की पूरी कोशिश करेंगे। निशांत कुमार ने यह भी कहा कि उनके पिता नीतीश कुमार का राज्यसभा जाने का फैसला उनका निजी निर्णय है और वह उसका सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि वह अपने पिता के मार्गदर्शन में काम करेंगे और पार्टी व जनता के भरोसे पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

निशांत कुमार ने कहा कि पिछले 20 वर्षों में उनके पिता ने बिहार के विकास के लिए जो काम किए हैं, उन्हें वह जनता तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। साथ ही उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और बिहार की जनता से अपील की कि वे नीतीश कुमार पर अपना विश्वास बनाए रखें और उनका मनोबल मजबूत करें।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!