Chhapra News: दहेज की बलि चढ़ी एक और बेटी, ससुराल वालों ने दहेज न मिलने पर ली विवाहिता की जान

Edited By Swati Sharma, Updated: 07 Sep, 2024 06:37 PM

another daughter sacrificed for dowry

बिहार में सारण जिले में दहेज की मांग को लेकर एक महिला की हत्या कर दी गई। वहीं, पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है। जानकारी के मुताबिक, मामला जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र का है। पुलिस सूत्रों ने...

छपरा: बिहार में सारण जिले में दहेज की मांग को लेकर एक महिला की हत्या कर दी गई। वहीं, पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, मामला जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र का है। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि करहिंया पश्चिम टोला गांव निवासी सरोज देवी (25) के मायके वालों ने शुक्रवार की देर रात को पुलिस के समक्ष दिए गए आवेदन में कहा कि ससुराल वालों ने उनकी पुत्री की हत्या कर उसे आत्महत्या में तब्दील करने की नीयत से शव के गले में रस्सी का फंदा डालकर छत से लटका दिया है।

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमाटर्म के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया। हालांकि मृतका के ससुराल वाले सभी लोग पुलिस के पहुंचने के पहले ही घर छोड़कर फरार हो गए थे। पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!