नक्सलियों की साजिश नाकाम, गया में छापेमारी के दौरान हथियार व कारतूस बरामद

Edited By Ramanjot, Updated: 29 Nov, 2020 01:42 PM

arms and ammunition recovered during raid in gaya

बिहार में उग्रवाद प्रभावित गया जिले के इमामगंज थाना क्षेत्र से पुलिस ने रविवार की सुबह नक्सलियों के छुपा कर रखे हथियार बरामद किए हैं।

गयाः बिहार में उग्रवाद प्रभावित गया जिले के इमामगंज थाना क्षेत्र से पुलिस ने रविवार की सुबह नक्सलियों के छुपा कर रखे हथियार बरामद किए हैं।

वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा ने यहां बताया कि मिलिट्री इंटेलिजेंस से सूचना मिली थी कि पररिया के जंगलों में नक्सलियों ने हथियार छुपाकर रखा है। इसी आधार पर केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 159वीं बटालियन के जवान और स्थानीय थाना पुलिस ने पररिया के जंगलों में छापामारी की।
PunjabKesari
राजीव मिश्रा ने बताया कि छापेमारी के दौरान दो देसी पिस्तौल, 15 कारतूस, कई मैगजीन, दो बैटरी, दो मोबाइल फोन, नक्सली पर्चा एवं खाने-पीने का सामान बरामद किए गए हैं। मौके से किसी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। नक्सलियों की तलाश में छापामारी अभियान चलाया जा रहा है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!