अश्विनी चौबे ने तेजस्वी पर बोला हमला, कहा- जो अपने बाप का नहीं हुआ वह जनता का क्या होगा

Edited By Ramanjot, Updated: 20 Nov, 2020 05:27 PM

ashwini chaubey attacked tejashwi yadav

अपने बयानों से चर्चा में रहने वाले फायर ब्रांड नेता केंद्रीय राज्य मंत्री सह बक्सर सांसद अश्विनी चौबे ने मेवालाल चौधरी के इस्तीफे को नैतिक बताते हुए राजद नेता तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जो अपने बाप का नहीं हुआ वह जनता का क्या...

पटनाः अपने बयानों से चर्चा में रहने वाले फायर ब्रांड नेता केंद्रीय राज्य मंत्री सह बक्सर सांसद अश्विनी चौबे ने मेवालाल चौधरी के इस्तीफे को नैतिक बताते हुए राजद नेता तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जो अपने बाप का नहीं हुआ वह जनता का क्या होगा।

दरअसल, अश्विनी चौबे छठ महापर्व को लेकर छठ प्रसाद वितरण कार्यक्रम में बक्सर पहुंचे। इस दौरान मेवालाल चौधरी मामले को लेकर मीडिया के सवालों पर अश्विनी चौबे ने कहा कि नैतिकता के आधार पर मेवालाल ने इस्तीफा दिया है। उन्होंने कहा ऐसे अनेक लोग हैं जो विभिन्न मामलों में चार्जशीटेड है। बावजूद इसके विभिन्न पदों पर बने हुए हैं, उन्हें तो पहले ही इस्तीफा दे देना चाहिए।

दूसरी तरफ शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को अपनी जीत बता रहे राजद नेता तेजस्वी पर हमला करते हुए अश्विनी चौबे ने कहा कि जो अपने बाप का नहीं हुआ वह जनता का क्या होगा। चुनाव के पहले अपने बाप का फोटो हटा दिया और चुनाव के बाद फोटो लगा लिया। तेजस्वी के लगातार हमले पर अश्विनी चौबे ने कहा कि खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे, लोकतंत्र में जनता ने जो जनादेश दिया है उसे स्वीकार करना चाहिए।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!