...जब सुर्ख लाल जोड़े में सजी दुल्हन ने स्टेज पर की हर्ष फायरिंग, भरी महफिल में छाया सन्नाटा

Edited By Ramanjot, Updated: 13 May, 2022 05:36 PM

at the reception party the bride hit danadan fire on the stage

दरअसल, यह मामला जिले के भरतखंड सहायक थाना के मुस्लिम टोला इलाके का है। बताया जाता है कि पेशे से इंजीनियर मोहम्मद आशिफ का निकाह इसी महीने खगड़िया जिले के बलहा गांव में हुआ था। वहीं 10 मई को दुल्हन की बहन के घर पर रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया गया।...

खगड़ियाः आपने किसी ने खुशी के मौके पर की पुरुषों को हर्ष फायरिंग करते अकसर देखा होगा। लेकिन, बिहार के खगड़िया जिले से हर्ष फायरिंग का ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें एक नई नवेली दुल्हन ने अपनी रिसेप्शन पार्टी में स्टेज पर हर्ष फायरिंग करती नजर आ रही है। वहीं दुल्हन के इस अंदाज ने वहां मौजूद लोगों को हैरान कर दिया।

दरअसल, यह मामला जिले के भरतखंड सहायक थाना के मुस्लिम टोला इलाके का है। बताया जाता है कि पेशे से इंजीनियर मोहम्मद आशिफ का निकाह इसी महीने खगड़िया जिले के बलहा गांव में हुआ था। वहीं 10 मई को दुल्हन की बहन के घर पर रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया गया। मेहमानों से महफिल सजी हुई थी और दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर बैठे थे। इसी दौरान दुल्हन का भाई आया और बहन को बंदूक थमा दी। इसके बाद दुल्हन ने भाई की मदद से दनादन फायरिंग की। दुल्हन को फायरिंग करते देख मेहमान हैरान हो गए और कुछ पल के लिए वहां सन्नाटा छा गया।

वहीं इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया। भरतखंड सहायक थाना के इंचार्ज ने बताया कि दुल्हन समेत उसके भाई के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। फिलहाल, पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। बताया जाता है कि दूल्हा मोहम्मद आसिफ राजस्थान के पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट (PHED) में इंजीनियर है और भागलपुर के नारायणपुर का रहने वाला है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!