साइबर क्राइम को लेकर बेतिया पुलिस एक्टिवः संदिग्ध अवस्था में युवक को दबोचा, डेढ़ लाख की नगदी बरामद

Edited By Nitika, Updated: 10 Aug, 2022 11:08 AM

bettiah police active youth arrested in suspicious condition

पुलिस सूत्रों ने बताया कि बेतिया जिले के मझौलिया थानाक्षेत्र के पारस पकड़ी बाजार के समीप प्रशिक्षु डीएसपी सद्दाम हुसैन, थानाध्यक्ष अशोक साह दल बल के साथ पहुंचे, जहां पर एक युवक को संदिग्ध अवस्था में हिरासत में लिया गया। वहीं थानाध्यक्ष ने बताया कि...

 

बेतियाः बिहार में इन दिनों पुलिस साइबर क्राइम पर लगाम लगाने में जुटी हुई है। इसी क्रम मे बेतिया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक साइबर अपराधी को संदिग्ध अवस्था में हिरासत में लिया है। वहीं पुलिस को युवक के पास मोबाइल, एटीएम कार्ड एवं नगदी बरामद हुई है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि बेतिया जिले के मझौलिया थानाक्षेत्र के पारस पकड़ी बाजार के समीप प्रशिक्षु डीएसपी सद्दाम हुसैन, थानाध्यक्ष अशोक साह दल बल के साथ पहुंचे, जहां पर एक युवक को संदिग्ध अवस्था में हिरासत में लिया गया। वहीं थानाध्यक्ष ने बताया कि संदिग्ध युवक की पहचान जौकटिया निवासी मुमताज अंसारी के 22 वर्षीय पुत्र कलीमुल्लाह अंसारी के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि अपराधी के पास से 12 मोबाइल सेट, 7 सिम कार्ड, 26 एटीएम कार्ड, वाईफाई कनेक्टर और डेढ़ लाख रुपए नगद बरामद हुए हैं।

बता दें कि पूछताछ करने पर युवक ने अपने को साइबर क्राइम से जुड़ा बताया। इसके अतिरिक्त गुजरात पुलिस भी रंगदारी के लिए धमकी देने के आरोप में उसकी तलाश कर रही है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!