अब 21 जून से होगा बिहार भाजपा का विधानसभा वार जनसंवाद

Edited By Ramanjot, Updated: 19 Jun, 2020 03:22 PM

bihar bjp assembly wise mass communism will now begin from june 21

बिहार में 17 जून को होने वाले भाजपा के विधानसभा वार जनसंवाद को चीनी हमले में सैनिकों के शहीद होने के कारण स्थगित कर दिया गया था। वहीं अब ये जनसंवाद 21 जून से शुरू होगा। इसके लिए विधानसभा के नेता तैयारियों में जुट गए हैं।

पटनाः बिहार में 17 जून को होने वाले भाजपा के विधानसभा वार जनसंवाद को चीनी हमले में सैनिकों के शहीद होने के कारण स्थगित कर दिया गया था। वहीं अब ये जनसंवाद 21 जून से शुरू होगा। इसके लिए विधानसभा के नेता तैयारियों में जुट गए हैं।

जानकारी के अनुसार, काराकाट विधानसभा में डिजिटल माध्यम से जनसंवाद का आयोजन होगा। इस जनसंवाद के मुख्य वक्ता केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय होंगे। इस जनसंवाद में डिजिटल माध्यम से विधानसभा के मंडल अध्यक्ष, महामंत्री और शक्तिकेन्द्र प्रभारी सहित सभी मोर्चा-प्रकोष्ठ के नेता शामिल होंगे।

इसी तरह पटना के कुम्हरार विधानसभा में भी जनसंवाद का आयोजन किया जाएगा। इस जनसंवाद के मुख्य वक्ता केंद्रीय विधि मंत्री रविशंकर प्रसाद और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल होगें। दोनों नेता डिजिटल माध्यम से जनसंवाद को संबोधित करेंगे। जनसंवाद के लिए एलसीडी सहित अन्य उपकरण निर्धारित स्थल पर लगाए जाएंगे।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!