बिहार भाजपा अध्यक्ष की लोगों से अपील- देश में निर्मित उत्पादों की करें खरीद-बिक्री

Edited By Ramanjot, Updated: 19 Jun, 2020 01:16 PM

bihar bjp president appeals to the people

लद्दाख के गलवान घाटी में हुए हमले के बाद पूरे देश में चीन का विरोध शुरु हो गया है। लोगों में चीन के खिलाफ आक्रोश दिखाई दे रहा है। हर कोई चीनी उत्पादों का बहिष्कार करने की बात कह रहा है। इसी बीच बिहार भाजपा अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने जनता से लोकल के...

पटनाः लद्दाख के गलवान घाटी में हुए हमले के बाद पूरे देश में चीन का विरोध शुरु हो गया है। लोगों में चीन के खिलाफ आक्रोश दिखाई दे रहा है। हर कोई चीनी उत्पादों का बहिष्कार करने की बात कह रहा है। इसी बीच बिहार भाजपा अध्यक्ष सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने जनता से लोकल के लिए वोकल बनने की अपील की है।

संजय जायसवाल ने कहा कि चीनी और अन्य विदेश निर्मित उत्पादों की तुलना देश में निर्मित उत्पादों की खरीद-बिक्री करें। उन्होंने कहा कि इससे देश के दुश्मनों की आर्थिक स्थिति खस्ताहाल होगी। साथ ही भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से सशक्त बनेगी। उन्होंने कहा कि चीन आज अपने ही बुने जाल में बुरी तरह उलझ चुका है। कोरोना संकट पैदा करने के कारण हो रही बेइज्जती से दुनिया का ध्यान हटाने के लिए भारत को उकसा रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!