LJP की टिकट पर चुनाव लड़ेंगे बिहार BJP के उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, दिनारा से आजमाएंगे किस्मत

Edited By Ramanjot, Updated: 06 Oct, 2020 03:58 PM

bihar bjp vice president rajendra singh to contest from dinara on ljp ticket

बिहार भाजपा (BJP) के प्रदेश उपाध्यक्ष और कद्दावर नेता राजेंद्र सिंह जनता दल यूनाइटेड (JDU) से तालमेल के बाद दिनारा विधानसभा सीट पार्टी को नहीं मिलने पर इस क्षेत्र से लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगे।

पटनाः बिहार भाजपा (BJP) के प्रदेश उपाध्यक्ष और कद्दावर नेता राजेंद्र सिंह जनता दल यूनाइटेड (JDU) से तालमेल के बाद दिनारा विधानसभा सीट पार्टी को नहीं मिलने पर इस क्षेत्र से लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगे।

राजेंद्र सिंह ने मंगलवार को कहा कि दिनारा क्षेत्र की जनता के दबाव में वह इस क्षेत्र से चुनाव लड़ने जा रहे हैं। क्षेत्र के लोग उनपर चुनाव लड़ने के लिए पुरजोर दबाव बनाए हुए हैं। लोगों के बेशुमार प्यार को वह दरकिनार नहीं कर सकते। ऐसे में उन्होंने हर हाल में इस क्षेत्र से चुनाव लड़ने का मन बना लिया है। इस संबंध में लोजपा से बात भी हो गई है।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में जनता दल यूनाइटेड (JDU) और भाजपा के बीच सीटों के तालमेल के तहत यह सीट जदयू के खाते में चली गई है। इस क्षेत्र से जदयू के मौजूदा विधायक और मंत्री जय कुमार सिंह को फिर से उम्मीदवार बनाया गया है। वर्ष 2015 में भाजपा जब जदयू से अलग होकर विधानसभा चुनाव मैदान में उतरी थी तब भी इस सीट से राजेंद्र सिंह ही भाजपा के उम्मीदवार थे और वह जदयू प्रत्याशी जय कुमार सिंह से लगभग 27 वोट से हार गए थे।

राजेंद्र सिंह वर्ष 1983 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़ गए थे। वर्ष 2004 में वह भाजपा से जुड़े और उन्होंने वाराणसी में संगठन मंत्री का दायित्व संभाला। इसके बाद वर्ष 2013 में झारखंड के प्रदेश संगठन महामंत्री बने।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!