Edited By SHUKDEV PRASAD, Updated: 23 Mar, 2026 09:18 PM

Bihar School Examination Board ने सोमवार को इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया। इस बार टॉप-5 की सूची में कुल 26 छात्र-छात्राएं शामिल हैं, जिनमें 20 छात्राएं और सिर्फ 6 छात्र हैं।
BSEB Inter Result: Bihar School Examination Board ने सोमवार को इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया। इस बार टॉप-5 की सूची में कुल 26 छात्र-छात्राएं शामिल हैं, जिनमें 20 छात्राएं और सिर्फ 6 छात्र हैं। परिणाम में एक बार फिर लड़कियों का दबदबा साफ नजर आया है।
कॉमर्स में पटना का दबदबा, 7 में से 5 टॉपर इसी जिले से
जिलेवार प्रदर्शन की बात करें तो पटना ने सबसे बेहतर प्रदर्शन किया है। हालांकि साइंस और आर्ट्स में पटना का कोई छात्र टॉप-5 में नहीं है, लेकिन कॉमर्स स्ट्रीम में 7 में से 5 टॉपर पटना से हैं, जिनमें 4 लड़कियां शामिल हैं।
कॉमर्स टॉपर्स
- अदिति कुमारी – 480 अंक (संत जेवियर स्कूल, गांधी मैदान)
- माही कुमारी – 476 अंक (कमला नेहरू बालिका उच्च विद्यालय, यारपुर)
- निशिका श्री – 475 अंक (बांकीपुर गर्ल्स हाई स्कूल)
- चौथे स्थान पर: मानवी कुमारी (वैशाली) और श्रेया कुमारी (नवादा) – 474 अंक
- पांचवें स्थान पर: वारिशा नौशाद (पटना) और हर्षिका (पटना सिटी) – 472 अंक
दरभंगा दूसरे स्थान पर, साइंस और आर्ट्स में शानदार प्रदर्शन
पटना के बाद दरभंगा जिले का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा। यहां से टॉप-5 में कुल 4 छात्र-छात्राएं शामिल हैं।
- सत्यम कुमार (साइंस) – 476 अंक
- निशु कुमारी (आर्ट्स) – 477 अंक
- स्वीटी कुमारी (आर्ट्स) – 476 अंक
- मनीष कुमार (आर्ट्स) – 475 अंक
- नवादा का भी रहा दमदार प्रदर्शन
तीसरे स्थान पर नवादा जिला रहा, जहां से दो छात्राएं टॉप-5 में शामिल हुईं:
- सपना कुमारी (साइंस) – 479 अंक (दूसरा स्थान)
- श्रेया कुमारी – 474 अंक (चौथा स्थान)
लड़कियों ने मारी बाजी
इस साल के रिजल्ट में सबसे खास बात यह रही कि टॉपर्स में लड़कियों की संख्या काफी ज्यादा रही। कुल 26 में से 20 टॉपर्स छात्राएं हैं, जो बिहार में शिक्षा के बदलते ट्रेंड को दिखाता है।