Bihar Board Class 10 Results: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 घोषित, पुष्पांजलि-सबरीन बनीं स्टेट टॉपर

Edited By Khushi, Updated: 29 Mar, 2026 02:28 PM

bihar board class 10 results 2026 declared pushpanjali and sabreen emerge as st

Bihar Board Class 10 Results: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने आज 29 मार्च 2026 को दोपहर 1:15 बजे कक्षा दसवीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र अपना रिजल्ट BSEB की ऑफिशियल वेबसाइट matricbiharboard.com पर जाकर देख और डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट...

Bihar Board Class 10 Results: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने आज 29 मार्च 2026 को दोपहर 1:15 बजे कक्षा दसवीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र अपना रिजल्ट BSEB की ऑफिशियल वेबसाइट matricbiharboard.com पर जाकर देख और डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को रोल नंबर और जन्मतिथि (DOB) दर्ज करनी होगी।

रिजल्ट देखने का आसान तरीका
ऑफिशियल वेबसाइट boardonline.bihar.gov.in पर जाएं। होमपेज पर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। रोल नंबर और जन्मतिथि डालकर सबमिट करें। रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।

परीक्षा का डेटा
इस साल लगभग 15.12 लाख छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। इसमें 7,85,726 लड़कियां और 7,26,961 लड़के शामिल थे। परीक्षा 17 फरवरी से 25 फरवरी 2026 तक 1,699 केंद्रों पर आयोजित हुई। इस बार 81.79% छात्र-छात्राएं सफल रहे।

टॉपर और पुरस्कार
इस बार पुष्पांजलि-सबरीन ने 492 नंबर लाकर स्टेट टॉपर का खिताब जीता। टॉप छात्रों को नकद, लैपटॉप और किंडल ई-बुक रीडर सहित इनाम दिए जाएंगे:
1st: 2 लाख रुपये + लैपटॉप + किंडल
2nd: 1.5 लाख रुपये + लैपटॉप + किंडल
3rd: 1 लाख रुपये + लैपटॉप + किंडल
4th और 5th: 20,000–30,000 रुपये + लैपटॉप
कक्षा 10 में टॉप करने वाले छात्रों को कक्षा 12 तक हर महीने 2,000 रुपये और कक्षा 12 में टॉप करने वाले छात्रों को स्नातक तक 2,500 रुपये प्रति माह सहायता राशि दी जाएगी।

कक्षा 12 के छात्रों के लिए जानकारी
जो छात्र कक्षा 12 की परीक्षा में असफल हुए हैं, वे कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। जो छात्र अपने अंक से संतुष्ट नहीं हैं, वे स्क्रूटिनी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि: 02 अप्रैल 2026।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!