Bihar Ka Mausam: बिहार में अगले दो दिन तक कैसा रहेगा मौसम, कब होगी बारिश? पढ़ें वेदर रिपोर्ट

Edited By Ramanjot, Updated: 05 Feb, 2025 08:48 AM

bihar ka mausam kaisa rahega

बिहार में एक बार फिर मौसम में बदलाव होने वाला है। जिससे ठंड बढ़ने की भी संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार या शुक्रवार से प्रदेश में तेज सर्द उत्तर-पश्चिम हवाएं चल सकती हैँ।

Cold Day In Bihar: बिहार में एक बार फिर मौसम में बदलाव होने वाला है। जिससे ठंड बढ़ने की भी संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार या शुक्रवार से प्रदेश में तेज सर्द उत्तर-पश्चिम हवाएं चल सकती हैँ। जिसके प्रभाव से तापमान में गिरावट के आसार हैं। जिसके कारण सुबह और शाम के समय ठंड में बढ़ोत्तरी हो सकती है। फिलहाल प्रदेश में बीते कई दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है।

प्रदेश में अगले 2-3 दिन बूंदाबांदी की संभावना

हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के असर से छह फरवरी की शाम या सात फरवरी से बिहार में देखने को मिलेगा। इससे बिहार में ठंडी पछुआ हवा चलने की संभावना है, जिससे न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री तक की गिरावट दर्ज हो सकती है। इस दौरान बिहार में तेज गति से पछुआ हवा चलने का पूर्वानुमान है। पूर्वानुमान के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ की वजह से 2-3 दिन बादलों की मौजूदगी रहेगी और हल्की बूंदाबांदी की संभावना है।

तराई वाले इलाकों में घने कोहरे की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक दो से तीन दिनों के दौरान मौसम में बदलाव की संभावना है।आठ फरवरी के आसपास पश्चिम विक्षोभ हिमालय प पर्वतीय इलाकों को प्रभावित करेगा।
इसके कारण उत्तरी भागों से आने वाली सर्द हवा के प्रभाव से प्रदेश के तापमान में थोड़ी गिरावट आने से ठंड में हल्की वृद्धि के आसार हैं। इस दौरान पटना समेत दक्षिणी भागों में कोहरे व आंशिक रूप से बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। तराई वाले इलाकों में घने कोहरे का प्रभाव देखा जा सकता है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!